शिवपुरी| कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ौता निवासी किसान रात को अपने खेत में लगी सरसों की फसल देखने के लिए गया था। रात को घर नही लौटने पर परिजनों ने तलाश कि तो सिंध नदी किनारे पानी में किसान का शव मिला। राजू (33)सुंदरा आदिवासी निवासी भड़ौता शुक्रवार की रात परिजनों से खेत में लगी सरसों की फसल को देखने की बोलकर गया। जब राजू रात में नही लौटा तो परिजन सुबह तलाशते हुए टामकी स्थित खेत के पास सिंध नदी किनारे पहुंचे जहां राजू आदिवासी का शव पानी में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
नदी में मिला किसान का शव / Kolaras News




