Press "Enter" to skip to content

देशी कट्टे के साथ एक आरोपी को पकड़ा | Kolaras News

*देशी कट्टे के साथ 1 आरोपी को घटना घटित करने से पहले दबोचा*

शिवपुरी। दिनांक 03.03.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मानीपुरा तिराहा अम्बेडकर पार्क के पास कोलारस में एक व्यक्ति कोई घटना घटित करने की नियत से अवैध हथियार लिए घूम रहा हैं सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर को आदेश किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावे पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी केालारस निरी. सुरेन्द्र सिंह सिकरवासर के नेत्रत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी दबिश के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी बगलें झांकने लगा संदेह होने पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो उक्त आरोपी भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड मिला, नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम करन पुत्र चतुर्भुज परिहार उम्र 23 साल निवासी ग्राम कुरेचा बाधा थाना मउरानीपुर जिला झाॅसी उत्तर प्रदेश का होना बताया, आरोपी के कब्जे से मिले देशी कट्टा और जिंदा राउण्ड को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!