Press "Enter" to skip to content

मारपीट के आरोपित की शिकायत पर दो दिन बाद दर्ज कर ली क्रॉस एफआईआर / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर कोलारस थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां मारपीट के आरोपित की शिकायत के दो दिन बाद कोलारस थाना प्रभारी ने क्रॉस केस दर्जकर लिया। मामले को लेकर पीड़ित एसपी ऑफिस आए और फरियाद सुनाई।

जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र पुत्र ओमप्रकाश प्रभाकरनिवासी मानीपुरा कोलारस ने बताया कि 18 अगस्त को वह अपने घर पर था तभी रात 8 बजे के करीब मोहन सिकरवार, दीपूराज सिकरवार, दीपक राजावत, मनीष तोमर, छोटू ठाकुर आ गए। उक्त लोगों के पास लाठी सहित हथियार थे इन सभी लोगों मेरी तथा परिवार के सदस्यों की मारपीट कर दी और भाग गए। मामले को लेकर कोलारस थाने में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन थाना प्रभारी ने लाठी व डंडों से मारपीट का केस दर्ज किया जबकि बंदूक का कोई जिक्र नहीं किया गया। इसके बाद आरोपित उनके घर के बाद बंदूक लेकर जान से मारने की धमकी देकर राजीनामा करने की बात कह रहे हैं। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी द्वारा दो दिन बाद हमारे खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। मामले में एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!