छेड़छाड़ से परेशान किशोरी कुएं में कूदी, मौत / Shivpuri News

 

शिवपुरी|मायापुर में पंद्रह दिन पहले किशोरी के कुएं में कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों युवक आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। इसी से दु:खी होकर वह कुएं में कूद गई थी।

जानकारी के मुताबिक मायापुर गांव में 2 जून को 14 साल की किशोरी घर के पीछे कुएं में कूद गई थी। डूबने से उसकी मौत हा़े गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की तो पता चला कि घटना वाले दिन गुलशन यादव और शैलू यादव उसके संग छेड़छाड़ कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि पहले भी घर जाकर दोनों युवकों की परिवार वालों से शिकायत की थी। पुलिस ने दोनों युवकों पर धारा 305 के तहत केस दर्ज कर लिया है।