
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के प्रतिष्ठित और नामचीन स्कूल किड्स गार्डन स्कूल में जन्माष्टमी का त्यौहार रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया सबसे पहले कान्हा और ग्बाल बालों के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तत्पश्चात नन्हे मुन्ने बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें राधा और कृष्ण वने नौनिहालों ने सभी शिक्षकों एवं निर्णायकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय संचालिका श्रीमती रुपाली गौतम ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के कइ प्रसंगों का बर्णन किया एवं छात्रों को कर्मशील वन देश और समाज के उत्थान हेतु प्रयास करने का आव्हान किया।






Be First to Comment