
शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत 11 मार्च को एक किशोरी ने फांसी लगा ली थी। फांसी लगाए जाने का जो कारण सामने आया उसके अनुसार किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल हो गया था जिस कारण उसने ऐसा घातक कदम उठाया। मामले में तत्समय पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की गई। जांच के दौरान अश्लील वीडियो बनाने व वायरल करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया।
विवेचना के दौरान एसपी राजेशसिंह व एएसपी द्वारा उक्त घटना नावालिग बालिका अपराध से संबंधित होने के कारण मामले को गंभीरता से लेकर आरोपियो को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया था। जिसमें एसडीओपी पिछोर देवेन्द्रसिहं कुशवाह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आलोकसिंह भदौरिया द्वारा टीम के साथ आरोपितों की पतारसी के भरपूर प्रयास कर चार आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रकरण मे धारा 376डीए 506 ताहि एवं 67, आईटी एक्ट, पाक्सो एक्ट इजाफा कर न्यायालय खनियांधाना जेआर पर पेश किया गया है। ंप्रकरण मे शेष आरोपितों की गिरफ्तारी होना शेष है।
इस कार्रवाई में उनि केपी शर्मा, सउनि जगदीश पाराशर, आरक्षक रंजौर रावत, धर्मेंद्र कुशवाह, हरिओम गुप्ता, रवि बाथम, रानी तोमर, हरिकृष्ण जाट, अरूण मेवाफरोस, जयवीर गुर्जर, जगदीश गुप्ता, आनंद शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




