शिवपुरी। खबर खनियांधाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर से आ रही है। यहां ग्रामीणों ने एक 8 फीट लंबा मगरमच्छ देखा जिस पर पुलिस थाने को सूचित किया। यहां पुलिस ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी जिस पर वन विभाग ने मगरमच्छ का रेस्क्यू करने टीम गठित की। इस टीम में वन रक्षक रूद्र पुरोहित, कुलदीपसिंह कौर, प्रशांत दांगी, प्रमोद राजपूत, राघवेंद्रसिंह रावत, जितेंद्रसिंह रावत शामिल थे। यहां रात में मगरमच्छ का रेस्क्यू किया व उसे पकड़कर सुरक्षित बुधना नदी में छोड़ दिया।
वन विभाग ने हिम्मतपुर से पकड़ा 8 फीट लंबा मगरमच्छ / Khaniyadhana News




