Press "Enter" to skip to content

बालिका छात्रावास करैरा में मां बेटी मेले का हुआ समापन | Karera news

रानू राजपूत – करैरा नेशनल हाईवे स्थित शासकीय बालिका छात्रावास में प्राथमिक और माध्यमिक की छात्राओं द्वारा मां बेटी मेले का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिस के मुख्य अतिथि करैरा बीआरसीसी आफाक हुसैन ने कहा इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है साथ ही छात्राओं को बधाई देता हूं जिस तरह से नाटकीय  अंदाज में स्वच्छ भारत सुंदर भारत बनाए संस्कृतिक कार्यक्रम में हम सभी को जो शपथ दिलाई है इस प्रकार का हम सभी को अनुसरण करना चाहिए विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे उपभोक्ता संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ श्वेता शर्मा ने छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों का मनोबल बढ़ा कर जिस मां बेटी मिले के कार्यक्रम से हमको कई शिक्षा मिलती है इसके पूर्व सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण  किया गया इसके बाद बालिका छात्रावास वार्डन ममता यादव द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण व पुष्प गुच्छा भेंट कर स्वागत किया स्वागत भाषण के उपरांत छोटी छोटी बालिकाओं ने विभिन्न प्रकार के नृत्य संगीत व नाटक प्रस्तुत किए मध्यप्रदेश गीत नैनों वाली ने छेड़ा मन का प्याला, जिस देश में गंगा रहता है, मां बेटी गाना बेटी बचाओ नाटक, डांडिया, चंदा ने पूछा तारों से पढ़ना लिखना ,देश रंगीला, आजादी की खुली हवा, स्वस्थ भारत अभियान आदि कार्यक्रम छोटी छोटी बालिकाओं द्वारा किए गए स्वच्छ भारत अभियान नाटक के तहत सरपंच की भूमिका अदा कर रहे बालिका द्वारा अतिथियों छात्राओं के माता पिता बहन समस्त प्रांगण मैं जितने लोग बैठे उन्हें उस नाटक के माध्यम से स्वच्छ भारत सुंदर भारत रखने की शपथ दिलाई मंच संचालन शिक्षक महेश लोधी द्वारा आभार प्रदर्शन वार्डन ममता यादव द्वारा किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!