Press "Enter" to skip to content

पेड़ से लटका मिला छात्र, दो‎ साथियों पर हत्या का केस दर्ज‎ / Karera News

करैरा/शिवपुरी‎ करेरा की श्योपुरा गांव में रविवार की‎ सुबह घर से 500 मीटर दूरी पर‎ आईटीआई छात्र की लाश नीम के‎ पेड़ से टंकी मिली। परिजन थाने के‎ बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने‎ साथ ही छात्रों के खिलाफ मुकदमा‎ दर्ज कर मामला विवेचना में ले‎ लिया है।‎ जानकारी के मुताबिक अखिलेश‎ (18) पुत्र कमल सिंह परिहार‎ निवासी श्योपुरा की लाश रविवार की‎ सुबह घर से आधा किलोमीटर दूर‎ नीम की पेड़ से लटकी मिली है। छात्र‎ के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे और‎ तौलिया से मुंह बंधा मिला है। परिजनों‎ का कहना है कि अखिलेश परिहार‎ करेरा में अपने साथी छात्र जितेंद्र‎ कुशवाह और चेतन साहू के संग‎ आईटीआई की पढ़ाई कर रहा है। वह‎ जितेंद्र कुशवाहा की बर्थडे पार्टी में‎ गया था और रविवार को पेड़ से‎ लास्ट टंगी मिली। परिजन हत्या का‎ मुकदमा दर्ज करने की जिद पर अड़‎ गए और थाने के आगे धरने पर बैठ‎ गए। पुलिस ने 7 छात्रों के खिलाफ‎ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर‎ मामला विवेचना में ले लिया है।‎ शिवपुरी से एफएसएल प्रभारी‎ एचएस बरहादिया भी मौके पर पहुंच‎ गए थे। छात्र की मौत के मामले में‎ पुलिस मामले में गहनता से जांच‎ कर रही है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!