शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत फिल्टर रोड पर िस्थत एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बना दिया। घटना के समय मकान मालिक गांव व उसकी बीबी बच्चों सहित मायके गई हुई थी। मामले में युवक ने तीन लोगों पर चोरी की शंका जाहिर की है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मनोज सिंह लोधी निवासी वार्ड क्रं. 15 फिल्टर रोड करैरा ने बताया कि उसकी पत्नी रामकुमारी लोधी बच्चों के साथ 28 दिसंबर को मायके चली गई थी। मैं घर पर अकेला था। 31 दिसंबर को सुबह 7 बजे घर का ताला लगाकर अपने गांव सिरसौना चला गया और वहीं रूक गया। 1 जनवरी को सुबह 7 बजे जब वापस लौटकर घ्र आया तो घर के मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर गया तो देखा के सारा सामान बिखरा हुआ है व बक्शे का ताला टूटा हुआ है। घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी चले गए। मनोज शंका जताई कि यह चोरी अनिल लोधी, वीरपाल निवासी जुझाई व महेंद्र लोधी निवासी ग्राम हाथरस ने की है।मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment