Press "Enter" to skip to content

सुल्तानगढ़ फॉल- ITBP, NDRF और तीन युवाओं ने 34 लोगों निकाल मौत के मुंह से

शिवपुरी। सुल्तानगढ़ फॉल में चट्टानों पर फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने रस्सा डाल दिए थे इसके बाद हेलीकॉप्टर की मदद से 5 लोगों को निकाल लिया गया, लेकिन अंधेरा होने के बाद हेलीकॉप्टर वापस लौटकर नहीं आया। मौके पर करीब 10 थानों की पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन पानी अधिक होने के कारण हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। इसके बाद रात्रि करीब 1 बजे आईटीबी के जवान मौके पर पहुंचे तो सभी के दम में दम आई। मोहना के तीन युवा निजाम शाह, कल्ला बाथम और रामसेवक प्रजापति भी आगे। इसके बाद आईटीबीपी, एनडीआरएफ और ग्रामीण जवानों ने मिलकर पानी में फंसे 34 लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह तक चला। मौके पर शिवपुरी कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर, ग्वालियर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन पूर्व से मौजूद थे, इसके बाद केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया,  पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, आईजी, डीआईजी सहित ग्वालियर कलेक्टर भी मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा करीब 10 थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। कोलारस टीआई सतीश चौहान, सुभाषपुरा थाना प्रभारी सुरेन्द्र यादव सहित अन्य थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!