IIT Advance परीक्षा होगी ऑनलाइन

Image result for IIT Advance

चेन्नई। 2018 से आईआईटी की प्रवेश परीक्षा पूरी तरह से
ऑनलाइन हो जाएगी। ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (जेएबी) ने तय किया है कि 2018 से
परीक्षा पूरी तरह से बदल दी जाए।
जेईई (एडवांस) को लेकर फैसला जेएबी
की बैठक में लिया गया। उल्लेखनीय है कि देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में
प्रवेश जेईई मेन्स के जरिए दिया जाता है जबकि आईआईटी व एनआईटी में प्रवेश
के लिए जेईई एडवांस आयोजित की जाती है। आईआईटी मद्रास के निदेशक व बोर्ड
के चेयरमैन प्रो. भास्कर राममूर्ति ने बताया कि अगले साल से आईआईटी की
प्रवेश परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन हो जाएगी। इसके लिए अगले निर्देश जल्द
जारी किए जाएंगे।
एचआरडी मंत्रालय जेईई मेन्स के लिए पहले ही ऑनलाइन
व्यवस्था बना चुका है। इसमें परीक्षार्थी को इसके लिए विकल्प दिया जाता है।
पिछले साल 13 लाख से ज्यादा विद्यार्थी जेईई मेन्स परीक्षा में देश भर में
बैठे। इनमें से 10 फीसद से कम ने विकल्प के तौर पर ऑनलाइन को चुना। बोर्ड
के एक सदस्य ने बताया कि इस योजना पर कई सालों से विचार किया जा रहा था,
लेकिन संसाधन अब तैयार हो सके हैं। बोर्ड पूरी तरह से तैयार है और अगले साल
से जेईई एडवांस ऑनलाइन की जा रही है। इससे उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन
का काम तेजी से हो सकेगा और परिणाम जारी करने में बोर्ड को आसानी होगी।
उनका कहना है कि सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि कम समय में आईआईटी का
त्रुटिरहित परिणाम निकाला जा सकेगा।


संबंधित खबरें