शिवपुरी। एसपी राजेशसिंह चंदेल के निर्देशन एवं एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमोला द्वारा 3 प्रकरण मेंफरार एक स्थाई वारंटी को दबोचकर न्यायालय पेश किया गया।
थाना प्रभारी अमोला उनि राघवेन्द्र सिंह यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि थाने के 3 प्रकरणों में पिछले 7 साल से फरार स्थाई वारंटी झांसी हाईवे रोड़ टाटा मोटर्स के पास कोई अवैध हथियार लिए घटना घटित करने की नियत से खड़ा है। सूचना पर से थाना प्रभारी अमोला द्वारा एसडीओपी करैरा जीडी शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपित के पास से एक छूरी भी बरामद की गई। आरोपित को पकड़ने में थाना प्रभारी अमोला उनि राघवेन्द्र सिंह यादव, सउनि प्रेमलाल पाण्डे, प्रआर नरेन्द्र पाल, महेन्द्र सक्सैना, आरक्षक देवेन्द्र, राजपाल, नीतेन्द्र सिंह एवं आरक्षक चालक संजीव की सराहनीय भूमिका रही।




