ग्वालियर। 12.03.2021 / ग्वालियर के विजय नगर आमखो में नवविवाहिता मोहिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है जबकि मृतिका के मायके पक्ष के लोगों ने कहा है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है। दामाद ने दो साल की बेटी के सामने गला दबाकर हत्या की है। कंपू थाना पुलिस आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज नहीं कर रही है। कंपू थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विजय नगर आमखो निवासी धीरज स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। धीरज का विवाह नाका चंद्रबदनी निवासी राधारमण की बेटी मोहिनी के साथ 2017 को हुआ था। धीरज और मोहिनी की एक दो साल की बेटी भी है। गुरुवार की दोपहर को महिला का छोटा भाई बहन से मिलने के लिए गया तो वहां पति-पत्नि में झगडा होते मिला और जब उसने झगडे का कारण पूछा तो दामाद ने उसे घर से चलता कर दिया जिसके दो घंटे बाद महिला के बेहोश होने की सूचना मिली और बाद में बताया गया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके पक्ष का आरोप है कि मोहिनी की गला दबाकर हत्या की गई है जबकि पुलिस हत्या का मामला दर्ज करने की बजाए आत्महत्या में उलझा रही है।




