Press "Enter" to skip to content

GEETA PUBLIC SCHOOL – छात्र अभिषेक ने 40 फीट ऊंचे टॉवर से तिरंगे को उतारा

शिवपुरी। शहर के प्रतिनिष्ठि निजी स्कूल गीता पब्लिक स्कूल के छात्र अभिषेक चौहान ने स्कूल परिसर में कोच साबिर खान के निर्देशन में 40 फीट ऊंचे टॉवर से डेढ़ सौ फीट लंबी जिप लाइन को कवर करते हुए तिरंगे को नीचे उतारा। इस दृश्य को देखकर वहां उपस्थित विद्यार्थी व स्टाफ ने दांतों तले उंगुली दबा ली। यहां बता दें कि स्कूल संचालक पवन शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को हमेशा कुछ नया करने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं। श्री शर्मा की प्रेरणा से पूर्व में की गतिविधियों से गीता पब्लिक न केवल भारत बल्कि विदेश में चर्चाओं में रह चुका है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!