Press "Enter" to skip to content

GEETA PUBLIC SCHOOL- नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार

शिवपुरी-भगवान श्रीकृष्ण के जीवन अवतार को लेकर मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बच्चें किस प्रकार से मनाऐं इसे लेकर गीता पब्लिक स्कूल के संचालक पवन शर्मा द्वारा नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार स्कूल परिसर में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए कई आकर्षक प्रतियोगिताऐं जिसमें श्रीकृष्ण बनो, राधा-कृष्ण बनो, रैंप वॉक, डांस एवं आकर्षक सज्जा जैसी कई प्रतियोगिताऐं बच्चों के लिए आयेाजित हुई जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। यहां बच्चों को देखते ही लग रहा था जैसे मानो श्रीकृष्ण का पूरा चरित्र इन बच्चों में उभरकर आ गया हो, बच्चों का सौन्दर्य देखते ही बन रहा था जो सभी के मन को मोहित करता हुआ नजर आया। 

गीता पब्लिक स्कूल में सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कालिया मर्दन पर नृत्य नटिका प्रस्तुत की गई जिसके बोल थे देखो कालिया के फन पर नाचत कन्हैया…यह नृत्य सभी के आकर्षण का केन्द्र रहा और खूब हाथी-घोड़ा- पालक जय कन्हैया लाल की जैसे सुमधुर भक्ति गीतों पर बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां और उत्साह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया। इस दौरान विद्यालय परिवार के स्कूली स्टाफ व प्रबंधन ने अपनी महती जिम्मेदारी निभाई और उत्कृष्ट बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए आकर्षक पुरूस्कार भी वितरित किए। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!