
EXCLUVIVE BREAKING- नगर परिषद में डस्टबिन से बांट दी बच्चों को मिठाई
शिवपुरी। शासन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को शासन की ही मशीनरी द्वारा ही जमकर पलीता लगाया जा रहा है। इसकी नजीर आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर परिषद खनियांधाना में देखने को मिली। नगर परिषद में डस्टबिन में रखकर बच्चों को मिठाई बांट दी गई। जिन डस्टबिनों का उपयोग कचरा डालने के लिए किया जाता है उन्हीं का इस्तेमाल मिठाई के लिए कर दिया गया। अब देखना है कि मामला उजागर होने के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।








Be First to Comment