Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर- पूर्व विधायक रघुवंशी की गाड़ी से Ex.विधायक की प्लेट एवं हूटर हटाए

शिवपुरी। चुनाव आयोग के सख्त आदेश के यातायात पुलिस द्वारा गाडिय़ों पर नेम प्लेट लगाकर रुतबा झाडऩे वालों पर चालानी कार्रवाई के साथ-साथ इनके पदों की प्लेट्स व हूटर को भी हटाया जा रहा है। इसी क्रम में कल यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव द्वारा पोहरी चौराहे पर हूटर लगी 3 गाडिय़ां और पदनाम प्लेट वाली 18 गाडिय़ों के चालान काटकर राशि वसूली गई। इस दौरान पूर्व विधायक की गाड़ी का भी चालान काटा गया। दो हूटर लगे होने के साथ गाड़ी के आगे नेम प्लेट पर अंग्रेजी में एक्स व हिंदी में विधायक लिखा हुआ था। गाड़ी में पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का बेटा बैठा हुआ था। उसने ट्रैफिक थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव से हूटर व नेम प्लेट बाद में हटा लेने की बात कही। लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही हूटर हटाए और नेम प्लेट निकाल दी। चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई में नेता भी उलझने से बच रहे हैं। जिससे कार्रवाई में अधिक परेशानी नहीं आ रही है। बता दें कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह कार्रवाई चल रही है। 
यहां बता दें कि राजनीतिक दलों के नेता जिनके पास वर्तमान वह पद नहीं है उन पदों पर वह पूर्व में रह चुके हैं, लेकिन राजनीतिक नेता अपना रुतबा झाडऩे के लिए नेम प्लेट पर बिलकुल छोटे अक्षरों में एक्स. अंग्रेजी में लिख दिया जाता है, वहीं हिन्दी में पद को बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा जाता है जिससे लोगों के समझ में यही आता है कि यह वर्तमान में है और इस प्रकार यह अपने रुतबे को बढ़ाते हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!