
शिवपुरी। खबर जिले के न्यू ब्लॉक से आ रही हैं। आपको बता दे कि लगातार सड़क हादसों के कारण आए दिन सुर्खियों में ईस्टर्न हाई स्कूल शिवपुरी बना हुआ है। आज सुबह न्यू ब्लॉक क्षेत्र में ईस्टन हाइट स्कूल की बस के चालक ने एक्टिवा से ट्यूशन जा रही छात्रा में टक्कर मार दी जिससे छात्रा घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार छात्रा का नाम वर्षा पुत्री चंदन सिंह निवासी नवाब साहब रोड बताया जा रहा है। घटना की जानकारी लगने पर वर्षा के पिता मौके पर पहुंचे और अपनी घायल पुत्री को इलाज हेतु जिला अस्पताल लेकर गए। घटना शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। यहां बता दें कि ईस्टर्न हाईट स्कूल की बस द्वारा यह पांचवी घटना है।
कल भी बड़ा हादसा होने से टला
शिवपुरी में हादसे वाले स्कूल की नाम की उपमा पा चुका ईस्टर्न हाइटस स्कूल की बस की मेडिकल कॉलेज के पास अचनानक स्टेयरिंग फेल हो गई। लेकिन मिट्टी में पहिया धसने से बड़ा हादसा टल गया। बस पलटने से बाल-बाल बच गई।






Be First to Comment