Press "Enter" to skip to content

सिरफिरे ने युवती को किया बदनाम तो पति ने दिया DIVORCE, माँ-बाप ने किया घर से OUT

युवक फोन पर करता है अश्लील वार्तालाप, जनसुनवाई में पहुंची युवती
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र की ग्राम सिंहनिवास की रहने वाली एक युवती ने जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी पीड़ा बयां करते हुए बताया कि युवती का विवाह कोलारस में हुआ था लेकिन सिंहनिवास के रहने वाला योगेन्द्र बरोलिया पुत्र
पुुरुषोत्तम उससे फोन पर अश्लील वार्तालाप करता है और उसे ससुराल में पहुंचकर बदनाम कर दिया। जिसके परिणामस्वरूप उसके पति ने उसे तलाश दे दिया। उक्त आरोप आज जनसुनवाई में पहुंचकर पीडि़त युवती ने आवेदन के माध्यम से लगाए हैं। 
युवती का कहना था कि आए दिन योगेन्द्र उसे फोन पर अश£ील बातें कर परेशान करता है और उसके साथ छेडख़ानी कर जान से मारने की धमकी दे चुका है इस बात की शिकायत उसने पुलिस में भी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। युवती का आरोप था कि योगेन्द्र की हरकतों से परेशान होकर मेरे माता-पिता ने भी मुझे घर से निकाल दिया और अब वह किराये से रहने को विवश है। योगेन्द्र के घर वालों का कहना है कि योगेन्द्र दो माह से घर से बाहर है और वह इंदौर काम करने के लिए गया, लेकिन इसके बावजूद भी वह फोन लगाकर मुझे परेशान कर रहा है। वह मेरा दाम्पत्य जीवन तो पहले ही बर्बाद कर चुका है अब मुझे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीडि़ता ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जनसुनवाई में आवेदन को पुलिस अधीक्षक के लिए मार्क कर दिया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!