
सुनील रजक रानू राजपूत दिनारा -जिला कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने विधानसभा दिनारा क्षेत्र के अंतर्गत सिकंदरा बैरियर स्थित एसएसटी नाके का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ए आर ओ एवं एसडीएम करेरा अरविंद बाजपेई से अनुविभाग अंतर्गत अन्य बैरियर की जानकारी भी ली। एसएसटी दल प्रभारी बीडीओ एसएल टैगोर से वाहन चेकिंग के दौरान जप्त राशि सहित चेकिंग के दौरान होने वाली कार्यवाई की जानकारी ली। श्री टैगोर सहित अन्य तैनात कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी परेशानियों का हल करने के निर्देश भी संबंधितो को दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एचपी वर्मा, एसडीएम अरविंद बाजपेई,एसडीओपी आत्माराम शर्मा, सीईओ प्रभास घनघोरिया, थाना प्रभारी के एन शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।




