
जयंती पर आयोजित किये गये कई कार्यक्रम
दिनारा। क्षेत्र के छितीपुर कस्बे में संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि बाबा साहेब स्वंत्रत भारत के प्रथम कानून मंत्री एवं भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे ने बताया कि हमें एक दूसरे से समाज में बिना भेदभाव किये रहना चाहिये और हमेशा भाई चारा बना रहना चाहिये। बाबा साहब के दिखाये रास्ते पर चल कर ही समता मूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब जीवन पर्यन्त समाज को एक डोर में बांधने के लिये संकल्पित रहे। समस्त लोगों ने अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया इस अवसर पर समस्त कमेटी के लोग उपस्थित रहे




