
रानू राजपूत÷ दिनारा क्षेत्र में आने वाले ग्राम छितीपुर के रानी अवंती बाई पब्लिक स्कूल मैं विद्याअध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका उद्देश्य लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना। एवं मतदान के समय प्रत्याशियों के द्वारा दिए जाने वाले प्रलोभन आदि से स्वयं को बचाते हुए। अपना भविष्य सुरक्षित हाथों में देना था। जिसमें सभी शिक्षकों ने भाग लिया। ग्राम के मुख्य मार्गों से रैली निकाली गई। और सभी बच्चों के द्वारा अपने अपने हाथों में ली हुई तख्तियां पर अनेकों प्रकार के संदेश लिखा साथ साथ बच्चे।। ना जाति पर ना धर्म पर बटन दवेगा कर्म पर ।।जन जन की है यही पुकार वोट डालना है अब की बार ।।घर घर अलख जलाना है मतदान करने जाना है।। जो बाटेगा दारु नोट उसको नहीं देना है वोट।जैसे नारों के साथ ग्राम की गलियों को गुंजायमान करते हुए। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।इस कार्यक्रम में स्कूल संचालक कुलदीप राजपूत एवं समस्त स्कूल स्टाफगण उपस्थित रहे




