संध्या जाटव को ससुरालियों ने किया दहेज के लिए प्रताड़ित, केस दर्ज / Dinara News

दिनारा। खबर दिनारा थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां एक महिला ने पति सहित ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। संध्या जाटव निवासी बसई टोला थनरा ने बताया कि उसकी शादी दिलीप कुमार जाटव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब महिला ने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद संध्या अपने पिता के यहां पहुंची और थाने जाकर दिलीप कुमार जाटव, अनूपसिंह जाटव, सावित्री बाई, नवल किशोर जाटव के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया।