शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आज एक जिला बदर आरोपित ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। वहीं आरोपित फायरिंग करने के बाद फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका—मुआयना कर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दिनारा क्षेत्र के ग्राम बदरखा में जिला बदर अरोपित मातादीन यादव आया और दोपहर 3 बजे अरविंद राजपूत पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायर किए और फरार हो गया। मामले की जनकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी संतोष भार्गव ने बताया कि मातादीन यादव जिला बदर का आरोपी हैं जिसने हवाई फायरिंग की गई है मातादीन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है घटना के बाद आरोपी फरार है पुलिस का कहना की जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।




