दिनारा। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत बीते रोज सड़क किनारे पैदल जा रही दो बहनों में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बहने घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिएअस्पताल ले जाया गया जहां बडी बहन की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दीक्षा 7 वर्ष, वैष्णवी 4 वर्ष पुत्री सुरेंद्र कुशवाह के साथ 30 दिसंबर की सुबह जा रही थी तभी एक बाइक सवार ने तेज गति से चलाते हुए दोनों बहनों में टक्कर मार दी। घायल दोनों बहनों को झांसी इलाज के लिए ले जाया गया जहां 1 जनवरी को दीक्षा कुशवाह की मौत हो गई जबकि छोटी बहन का इलाज जारी है।




