
मुंबई में देश का सबसे लंबा समुद्री पुल बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस पुल का उद्घाटन करेंगे। इस पुल को अटल सेतु नाम दिया गया है। यह 21.8 किलोमीटर लंबा और 27 मीटर चौड़ा है। इस पर 6 लेन बनाईं गई हैं, जिसमें 2 इमरजेंसी एग्जिट के लिए हैं।



