
सुनील रजक शिवपुरी। अभी अभी खबर जिले के फिजिकल थाना अंतर्गत पर्यटक स्थल बधैयाकुंड से हैं। जहाँ अभी 12 बजे एक युबक ने आत्महत्या करने की कोशिश की पर स्थानीय लोगो ने एवं डायल 100 ने युबक को सुरक्षित बचा लिया
जानकारी के अनुसार अभी अभी 12 बजे एक युबक फिजिकल थाना अंतर्गत पर्यटक स्थल बधैयाकुंड पर आत्महत्या करने पहुँचा। स्थानीय लोगो के अनुसार पहले युबक ने स्थानीय लोगो से पानी की गहराई पूछी की इसकी गहराई कितनी हैं। उसके थोड़े वक़्त पश्चात युबक पानी मे कूद गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगो ने तुरंत डायल 100 को दी डायल 100 तुरन्त मौके पर पहुँची एवं स्थानीय लोगो की सहायता से युबक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। डायल 100 में मौजूद पायलट मनीष सोनी हेड कॉन्स्टेबल संदीप मोगिया थे। युबक को डायल 100 ने थाने पर छोड़ दिया।
आपको यहां हम बता दे कि कुछ दिनों पहले भी DAIL100 ने एक भटके हुए बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाया था।




