शिवपुरी। शिवपुरी कलेक्टर कोठी के सामने अवैध कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजर पर कार्रवाई। शिवपुरी एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी चलाकर अवैध सड़क तोड़ी गई। यहां पर बिना टीएनसीपी परमिशन के काटी जा रही थी अवैध कॉलोनी। शिवपुरी एसडीएम अरविंद बाजपेई ने बताया कि अवैध कॉलोनियों की सूची तैयार की गई है जिन पर कार्रवाई की जाएगी।
अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ प्रशासन का अभियान शुरू / Shivpuri News




