,

सीएम यादव और पूर्व सीएम शिवराज एक साथ दिल्ली पहुंचे: शामिल हुए बीजेपी की मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक में /मध्यप्रदेश

भोपाल

बैठक में मौजूद एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान आज एक साथ दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में भाजपा की केंद्रीय घोषणा पत्र समिति की बैठक में शामिल हुए। भाजपा की घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) समिति में मप्र से दो सदस्य मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सदस्य बनाए गए हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश की जनता से विभिन्न माध्यमों से लिए गए सुझावों को लेकर दिल्ली की बैठक में जानकारी दी।

राजनाथ सिंह ने की बैठक की अध्यक्षता

संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए। इस समिति में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल सह संयोजक हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भूपेंद्र यादव, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, अर्जुन राम मेघवाल, ओपी धनखड़, अश्विनी वैष्णव, रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी, हेमंत बिस्वा शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य सहित समिति के सदस्य बैठक में शामिल हुए।

दिल्ली से लौटकर जाएंगे छिंदवाड़ा

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव भाजपा की मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए सुबह 8:30 बजे दिल्ली गए। दोपहर 3 बजे दिल्ली से रवाना होंगे।
  • 4:45 बजे छिंदवाड़ा हवाई पट्टी पहुंचेंगे।
  • 5 बजे चौरई में रोड़ शो और जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • रात 8 बजे छिंदवाड़ा के शहनाई गार्डन में व्यापारियों और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे।
  • रात्रि विश्राम छिंदवाड़ा में ही करेंगे।

संबंधित खबरें