शिवपुरी। सुल्तानगढ़ फॉल का मामला अभी शांत ही नहीं हुआ था कि आज पोहरी के पवा झरने में नहाने गए एक बालक की डूबने से मौत हो गई है। मृतक अपने पिता के साथ पवा झरने पर पिकनिक मनाने के लिए गया था। झरने के ऊपर भरे पानी में पिता की आंखों से बेटा एक पल के लिए ओझल हो गया। आसपास तलाशने के बाद पानी में ढूंढने पर मिल गया। अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक क्रिश अपने पिता का इकलौता बेटा था।
जानकारी के मुताबिक सावर कॉलोनी शिवपुरी निवासी योगेन्द्र जैन अपने 14 साल के बेटे क्रिश के साथ रविवार की दोपहर 2 बजे बाइक से पिकनिक मनाने पवा झरने के लिए निकले। बताया जाता है कि शाम करीब 4 बजे झरने के ऊपर एक स्थान पर भरे पानी में किसी तरह क्रिश पहुंच गया। इस बात की भनक योगेन्द्र जैन को नहीं लग सकी। आसपास तलाशने पर जब क्रिश नहीं मिला तो मौजूद लोगों के साथ मिलकर पानी में क्रिश को तलाशा गया। तैराक लोगों द्वारा ढूंढने पर क्रिश मिल गया और आनन फानन में गाड़ी से शिवपुरी लेकर रवाना हुए। प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जिला अस्पताल में पीएम कराया गया। इस घटना के बाद प्रशासन का दावा है कि पवा पर गार्ड तैनात कर दिए थे और चेतावनी बोर्ड लगा होने के बाद भी लोग झरने के पास जाने से वाज नहीं आ रहे थे। लोग जान का जोखिम उठाकर झरने के पास पहुंचे तो उन्हें वहां से हटाया।

Be First to Comment