शिवपुरी। खबर नरवर क्षेत्र से आ रही है। यहां एक पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाशाें ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार अमोला में संचालित पेट्रोल पंप का कर्मचारी शनिवार सुबह नरवर में 3.50 लाख रुपए जमा करने आ रहा था जैसे ही वह ग्राम शेरगढ़ के पास पहुंचा तो तीन अज्ञात बाइक सवार आए और पेट्रोल पंप के कर्मचारी को रोक लिया। कर्मचारी को रोकने के बाद उसके कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया और उसके बैग में रखे रुपए लूट कर ले गए। घटना के बाद कर्मचारी ने पेट्रोल पंप के मालिक को खबर की यहां से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना किया।

ब्रेकिंग : पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ बाइक सवार नकापोश बदमाशों ने की 3.50 लाख की लूट / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment