Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर – फर्जी BPL राशनकार्ड कांड – तीन कर्मचारियों की सेवाऐं समाप्त, दो निलंबित

शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने नगर पालिका परिषद शिवपुरी मे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित दस्तावेज तेेयार कर 30 लोगो के गरीबी रेखा के नीचे के (बीपीएल) राशन कार्ड अनाधिकत रूप से जारी करने के आरोप मे संबंधित नगर पालिका के 03 संविदा कर्मचारियों की सेवाऐं समाप्त कर, 02 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
जिला शहरी विकास अभिकरण शिवपुरी के परियोजना अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल ने बताया कि शिवपुरी नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिवपुरी के फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित दस्तावेज तेयार कर, 30 लोगों के नाम अनाधिक़त रूप से जोडकर फर्जी वीपीएल राशन कार्ड जारी किए गए इस आरोप मे ए आर आई मोहन शर्मा एवं भ्रत्य श्रीमती सुनीता कुशवाह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। तीन संविदा कर्मचारियों पंप ऑपरेटर नीरज श्रीवास्तव,रामचंद्र तोमर और हन्नान अहमद कुरैशी की सेवाऐं समाप्त कर पुलिस कोतवाली शिवपुरी मे एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने नगर पालिका शिवपुरी मे फर्जी राशन कार्ड बनाने की जांच तहसीलदार गजेन्द्र सिंह लोधी एवं नायब तहसीलदार रोहित रधुवंशी को दी गई थी! जांच मे 05 कर्मचारियों द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिवपुरी के फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित दसतावेज तेयार कर कर फर्जी बीपीएल राशनकार्ड जारी किए गए थे। नगर पालिका शिवपुरी में फर्जी बीपीएल राशनकार्ड प्रकरण में जांच के दौरान 16 लोगों के नाम अनाधिकृत रूप से जोड़े जाने के आरोप में पम्प अंटेडर नीरज श्रीवास्तव (संविदा), रामचंद्र तोमर (संविदा), हन्नान अहमद कुर्रेशी (संविदा) द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के फर्जी हस्ताक्षर कर कुटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी राशनकार्ड जारी किए गए थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!