अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने तीन आतंकियों को किया ढेर

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने तीन आतंकियों को किया ढेर

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को तीन आतंकवादियों को ढेर कर जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया. इस मुठभेड़ में तीन जवान भी जख्मी हो गए हैं.
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों का एक समूह मंगलवार सुबह सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में सीमा पार कर आ गया और बीएसएफ के जवानों को उनकी गतिविधियों का पता चला. बीएसएफ के जवानों ने जब उन्हें ललकारा तो मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में तीन जवान जख्मी हो गए.
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने तीन आतंकियों को किया ढेर
उन्होंने बताया कि चमलियाल में एक घनी झाड़ियों में एक जलाश्य के नजदीक बीएसएफ के जवानों ने आतंकवादियों को घेर लिया और उसके बाद हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए.