Press "Enter" to skip to content

अभा धोबी महासंघ के जिलाध्यक्ष बने बच्चूराम

संत गाडगे आश्रम पर अभा धोबी महासंघ की बैठक आयोजित, हुआ कार्यकारिणी का गठन
शिवपुरी। जाधव सागर के पास संत गाडगे आश्रम पर अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला शिवपुरी की बैठक रविवार को संभागीय अध्यक्ष रामसिंह रजक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जाधव सागर के पास संत गाडगे आश्रम, रजक समाद सामुदायिक भवन पर एक धर्मशाला निर्माण हेतु निर्णय लिया जाकर धर्मशाला निर्माण समिति का गठन किया गया तथा जिला समिति एवं जिला युवा समितियों के अध्यक्षों का भी चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। समिति में जिला अध्यक्ष बच्चूराम रजक, उपाध्यक्ष जसवंत रजक, जिला युवा समिति में जिलाध्यक्ष रामेश्वर रजक, उपाध्यक्ष विजय रजक, नगर अध्यक्ष अमन रजक को चुना गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!