
शिवपुरी – संगठन के प्रदेश सचिव दिनेशकुमार सेन ने बताया पॉलिटेक्निक अतिथि व्याख्याताओं की कलमवंद हड़ताल के दौरान शिवपुरी पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभी अतिथि व्याख्याताओं ने सामूहिक रूप से कक्षाओं का वहिष्कार कर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य आर. एस पंथ को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर स्थाई वेतनमान एवं नियमितीकरण की मांग की! जिस पर संस्था प्राचार्य ने ज्ञापन को शासन की ओर मांगो पर विचार हेतु प्रेषित करने को कहा!इस अवसर पर संघ के सहसचिव अखिलेश सेन, सयोंजक सतीश शर्मा एवं अन्य अतिथि व्याख्याताओं मे स्वाति अग्रवाल, लता पचौरी, शिवालिका माहोर, सीता सिनौरिया, मनोज शाक्य आदि उपस्थित थे!






Be First to Comment