Press "Enter" to skip to content

फिजीकल पुलिस ने चंद घंटों में अपहृत के कब्जे से बालिका को कराया मुक्त

शिवपुरी। कल फरियादिया ने थाना फिजिकल आकर रिपोर्ट की थी कि उसकी नाबालिग लड़की पूनम (परिवर्तित नाम) उम्र 14 साल निवासी शिवपुरी को आरोपी नाम सलमान अली पुत्र मुसारद अली उम्र 19 साल निवासी पुरानी शिवपुरी के द्वारा अपहरण कर ले जाने संबंधी सूचना आने पर पुलिस थाना फिजिकल द्वारा अपराध क्रं. 122/18 धारा 363, भादवि का पंजहबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चूंकि घटना नाबालिग के अपहरण से संबंधित थी तत्काल घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना का आरोपी सलमान सांई मंदिर के पास है और वह अपहृत बालिका को भगाकर ले जा रहा है सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया गया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. शिवपपुरी सरेशचंद दोहरे के निर्देशन में पुलिस टीम थाना प्रभारी फिजिकल उनि. रूपेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सउनि जगदीश पाराशर,म.आर. रचना राणा, आर. महेन्द्र सेंगर,आर.कुलदीप सिंह, आर. सुरभि के द्वारा मुखबिर द्वारा बताऐ गये स्थान पर दबिश देकर आरोपी को दबोचा गया। एवं अपहृत बालिका को सकुशल दस्त्याब किया गया। उक्त आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 05 घण्टे के अन्दर पुलिस द्वारा दबोचा गया। सम्पूर्ण घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण टीम को बधाई दी गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!