शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तहत शुक्रवार-शनिवार की रात चोरों ने दुकान में सेंध लगा दी और यहां से परचूनी का सामान व नकदी चुराकर ले गए। मामले की जानकारी दुकान मालिक को सुबह लगी जब वह दुकान पर गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
वीरेंद्र पुत्र ज्वालाप्रसाद गुप्ता निवासी नागोली ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 4 जनवरी को रोज की ही तरह वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया जब वह सुबह आया तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए पड़े है। जिस पर जब वह दुकान के अंदर गया तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। दुकान मालिक वीरेंद्र ने बताया कि चोर उसकी दुकान से परूचेन का सामान व गलले में रखे 1 हजार रुपए चुराकर ले गए हैं। इस तरह दुकान में कुल मिलाकर 17 हजार की चोरी हो गई।






Be First to Comment