
शिवपुरी। नगर की ढाई लाख आबादी के लिए महत्वपूर्ण मडीखेड़ा पेयजल परियोजना का काम पूरा करने के लिए नपा ने शुक्रवार देर शाम अहमदाबाद के ठेकेदार जेएम बगासिया की कंपनी से अनुबंध कर लिया है। यह कंपनी नगर में 15 करोड़ 13 लाख 26 हजार 660 रुपए की लागत से 18 महीने के अंतराल में अमृत योजना के अंर्तगत 207 किमी इलाके में पानी की पाइप लाइन बिछाएगी। नपाध्यक्ष मुन्नाालाल कुशवाह ने बताया कि उन्होंने इस अनुबंध को करने के साथ ही नगर की पेयजल समस्या को जल्द दूर करने के लिहाज से कंपनी से कहा है कि वह अपना काम तेजी से पूरा करे जिससे लोगों को पानी मिल सके। जिस दौरान कंपनी से अनुबंध् हुआ नपाध्यक्ष मुन्नाालाल कुशवाहए सीएमओ सीपी राय आदि मॉजूद थे।
नपा ने विस चुनाव के पहले इस कंपनी से अनुबंध नहीं किया नतीजे में अब चुनाव के बाद काम के लिए अनुबंध हुआ है। काम की अवधि भी 18 महीेन की हैए अगर कंपनी ने तूफानी अंदाज में भी काम किया तब भी शहर भर में नई पानी की लाइन बिछना संभव नहीं होगा ऐसे में नगर के लोगों को आने वाली गर्मी के दिनों में इस बार भी घर.धर पानी नहीं मिल सकेगा। याद रहे कि नईदुनिया ने पहले भी यही कहा कि समय पर अनुबंध ना होने के कारण नगर के लोगों को इस गर्मी में पानी नहीं मिल सकेगा।






Be First to Comment