हैप्पीडेज स्कूल के छात्र हार्दिक का चयन राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ

िशवपुरी। टेबल टेनिस कोच निखिल चौकसे ने बताया कि मंदसौर में जुलाई मे आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हार्दिक सांखला का शानदार प्रदर्शन रहा था जिसके बाद उनका चयन प्री नेशनल कैंप भोपाल के लिए हुआ। भोपाल में आयोजित 21 से 30 दिसंबर तक प्री नेशनल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें हार्दिक सांखला का शानदार प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन 2 से 6 जनवरी तक बड़ोदरा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था।
उनकी इस उपलब्धि पर हैप्पी डे स्कूल के संचालक गीता दीवान ,सीबीएसई प्रिंसिपल पूजा पाथरी ,एमपी बोर्ड प्रिंसिपल विनय श्रीवास्तव, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से महेंद्र उपाध्याय मृदुल शर्मा शाहीन बी गिर्राज शर्मा भरत शाक्य मनोज मितई मनीष राठौर एवं समस्त स्कूल स्टाफ ने उनके उज्जवल भविष्य के शुभकामनाएं प्रेषित की है।