शिवपुरी।बुधवार सुबह देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सावरकर पार्क के पास एक ट्रैक्टर मालिक ने अपने ट्रैक्टर चालक को पेड़ से बांध रखा था। इसकी सूचना लोगों को लगी तो उसने वहां जाकर उक्त चालक को छुड़वाया। ट्रैक्टर मालिक ने चालक नेतराम (36) पुत्र बनवारीलाल रजक को पेड़ से बांध दिया था। इसकी सूचना कॉलोनी वालों ने मीडिया को दी। इसके बाद मीडिया मौके पर पहुंची और पेड़ से बंधे चालक नेतराम को छुड़वाया। नेतराम ने बताया कि मालिक से उसने कुछ पैसा उधार लिया था। इसी पैसे की वसूली के चलते मालिक ने उसे पेड़ से बांध दिया और उसके साथ मारपीट भी की। हालांकि चालक के द्वारा इस मामले में देहात थाने में कोई शिकायत नहीं की गई। देहात थाना प्रभारी कीर्ति बघेल का कहना है कि चालक ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यदि शिकायत आती है तो आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।






Be First to Comment