
खानपान है ह्रदय रोग की वजह: डॉ रविशंकर डालमिया
रोटरी एवं इनरव्हील क्लब द्वारा आयोजित हुआ नि:शुल्क नि:संतानता एव ह्रदय रोग शिविर, 150 मरीजो को मिला उचित परामर्श एवं इलाज
शिवपुरी:आज के समय मे विवाह पस्चात गर्भावस्था से दूरी बनाना ही नि:संतान्ता का प्रमुख कारण है आज हर दम्पत्ति वैवाहिक जीवन को एन्जॉय के साथ जीना चाहती है और इसी एन्जॉय में उसे इतनी देर हो जाती हैं कि वह नि:संतान्त के अभिशाप को झेलने को मजबूर है क्योंकि विवाह बाद एक उम्र में महिला और पुरुष के नैसर्गिक गुणों को समावेश होता है और इसमें एक कारण देरी से विवाह होना भी माना जा सकता है इसके अलावा कैरियर प्लानिंग, 45 प्रतिशत वह लोग जो अपने हिसाब से जीवन जीने में विश्वास करते है ऐसे ही दम्पत्तियों को निसन्तंता का दंश झेलना पड़ता है हालांकि आज मेडिकल साइंस ने बहुत तररक्की कर ली है और आईबीएफ जैसी आधुनिक पद्धतियों से नवजात शिशु को महिला के गर्भ में ठहराया जाकर इस अभिशाप से मुक्ति दिलाई जा सकती है यह काफी कारगर पद्धति है लेकिन यह सब हो उससे पहले यह है कि पर प्रत्येक दम्पत्ति को अपने विवाह बाद से ही गर्भ ठहर जाए तो इसमें देरी नही होना चाहिए अन्यथा इसके कई गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते है। उक्त बात और यह महत्वपूर्ण जानकारी दी डालमिया हॉस्पिटल ग्वालियर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ और आईबीएफ पद्धिति में निपुण डॉ.श्रीमती प्रतिष्ठा डालमिया ने जो स्थानीय वर्मा नर्सिंग होम शिवपुरी पर समाजसेवी संस्था रोटरी एवं इनरव्हील क्लब द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित नि:शुल्क ह्रदय रोग एवं नि:संतानता शिविर को मुख्य अतिथि की आसन्दी से संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ.रविशंकर डालमिया भी मौजूद रहे जिन्होंने ह्रदय रोग से पीडि़त मरीजों को बेहतर खान पान, समुचित उपचार और ह्रदय रोग से बचाव की महती जानकारी अपने संबोधन और मरीजो को उचित परीक्षण के दौरान दिए। डॉ. डालमिया ने बताया कि आज ह्रदय रोग एक गंभीर बीमारी बन गयी इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को सुबह शाम घूमना, नियमित व्यायाम, खान पान पर नियंत्रण, घर पर बनाये बनाये हुए व्यंजन, घर का शुद्व बना हुआ घी, पनीर, मावा आदि का सेवन करे। डॉ डालमिया के अनुसार आज के समय में 40 वर्ष के बाद व्यक्ति को खुला हुआ कोई भी पदार्थ ना लेना चाहिए, अपने नियमित उपचार के लिए समय समय पर कोलेस्ट्रॉल, शुगर, टीएमटी आदि की जांचे कराना चाहिए ताकि ह्रदय रोग से समय रहते बचाव हो सके। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष सर्वेश अरोरा, सचिव अमित जैन टिंकल, इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति त्रिवेदी, सचिव श्रीमती सपना बड़ाया ने इस शिविर को आयोजित कर ह्रदय रोगी मरीजो एव नि:संतान्तता का दंश झेल रहे रोगियों के लिए भी नए जीवनदान के समान यब शिविर आयोजित किया गया। जिसकी उपस्थित जनो द्वारा प्रशंशा की गई। इसके अलावा शिविर में सभी रोटरी व इनरव्हील क्लब सदस्यो ने अपनी उपस्थिति के साथ मरोजो कि सेवाओ में अभिन्न योगदान दिया। शिविर में जरीब 150 मरीजो को स्वास्थ्य लाभ, उचित परामर्श एवं परीक्षण भी किया गया। शिविर में संबंधित मरीजों की नि:शुल्क जांचें भी की गई।






Be First to Comment