सर्दी में कोहरे से दुर्घटनाओं में कमी कैसे आये इसके लिये हम सबको सचेत रहना होगा-शर्मा

गोरमी।नगर के थाना प्रांगड़ में आज नगर के गणमान्य नागरिकों पत्रकारो एबम वाहन चालकों की एक बैठक का आयोजन हुआ।जिसमें मुख्यरूप से एस डी ओ पी मेहगांव भारतेंद्र शर्मा थाना प्रभारी हीरा सिंह चौहान एस आई शिवराज कंषाना आदि मोजूद थे।इस अबसर पर उपस्थित सभी लोगो से एस डी ओ पी भारतेन्द्र शर्मा  ने कहा की शर्दी के समय कोहरा में आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओ से बचने के लिये हम लोगो को अभी से उपाय करना चाहिये बिना सभी के सहयोग के हम सड़क दुर्घटनाओं को नही रोक सकते। इसके लिये हम सबको कोहरा में बिना शराब के सेवन के वाहन चलाना चाहिये इसके अलावा वाहन के ऊपर पीली हेड लाइट  का प्रयोग करना अनिवार्य हो  करना चाहिये।इस अबसर पर सभी लोगो ने सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए अपने अपने सुझाव दिये।इस अबसर पर मुख्य रूप से राजकुमार जैन सुभाष थापक  रणवीर परमार कमल दिक्सित संजीव शर्मा सौरव जैन बी पी भदौरिया  सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।