दिनारा।पिछोर तहसील के ग्राम पंचायत सेमरी में कल दिनांक 30 दिसंबर को दोपहर रविवार को बस स्टैंड पर लोधी समाज ने सभी समाजों को लेकर सदभावना सभा का आयोजन किया गया है जिसमें सभी समाजों के द्वारा विधानसभा चुनाव 2018 के बाद हुई कई घटनाओं का विरोध किया। सभी लोगों ने अन्याय के खिलाफ एकजुट रहने के लिए सभी पीड़ित समाजों से एक साथ मिलकर रहने की अपील की है तथा लोधी समाज ने भी सभी समाजों को भरोसा दिलाया कि जिस समाज ने भी हमारी लोधी समाज का साथ दिया है तथा भविष्य में आगे साथ मिलकर रहेंगे तो लोधी समाज हमेशा सभी समाजों के साथ रहेगी। समाज के वरिष्ठ जनों ने सभी समाजों से शिक्षा, एकता, तथा भयमुक्त वातावरण बनाने जैसे कई बिन्दुओं पर विचार रखे। तथा सभी लोगों से अपील की है कि आपस में हमेशा एकजुटता बनाए रखें और एक दूसरे के सुख दुख में सहभागी बनें एवं सभी को अपना अपना सहयोग प्रदान करें।




