Press "Enter" to skip to content

अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस की कार्रवाई, महिला सहित आधा दर्जन गिरफ्तार

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर द्वारा अवैद्य शराब के व्यवसाय में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध जारी मुहिम में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 15590 रू की अवैध शराब जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया।
जानकारी थाना करैरा द्वारा मुखबिर सूचना पर बी.एस.एन.एल. टावर के पीछे करैरा से आरोपिया प्रीती कजंर पत्नी अशोक कंजर उम्र 40 साल निवसी चंगेज पहाडिय़ा के कब्जे से 34 लीटर कच्ची शराब कीमती 7000 रू की जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया।
थाना अमोला द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम दिदाउली से आरोपी मोहन पिता घंसू आदिवासी उम्र 38 साल निवासी दिदाउली के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 1400 रू की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
थाना पिछोर द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम चिारोन से आरोपी कल्ला उर्फ बृजमोहन लोधी निवासी ग्राम चिरोन के कब्जे से 18 बोतल बीयर 27 देशी प्लेन मदिरा कीमती 3300 रू की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य स्थान ग्राम गरेठा से आरोपी हैमराज पिता बारेलाल लोधी निवासी गरैठा के कब्जे से 13 पउआ गोवा 15 देशी प्लेन मदिरा कीमती 1710 रू की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
थाना पोहरी द्वारा मुखबिर सूचना पर फौजी ढाबा के सामने पोहरी से आरोपी रफीक पिता जब्बार खन निवासी कटरा मोहल्ला पोहरी के कब्जे से 24 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 1680 रू की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
थाना रन्नौद द्वारा मुखबिर सूचना पर टोंकनी नहर की पुलिया रन्नौद से आरोपी कल्ला पिता घनश्याम कुशवाह उम्र 28 साल निवासी रन्नौद के कब्जे से 05 लीटर हाथ भट्टी की की कच्ची शराब कीमती 500 रू की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!