शिवपुरी। करैरा तहसील से लापता कोटवार की तीन दिन बाद लाश मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ है कि जमीनी विवाद के चलते सुघरसिंह परिहार की हत्या की गई। पुलिस ने 2 संदेहियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुघरसिंह पुत्र विजयसिंह परिहार निवासी जुझाई की अमोला की घाटी को पास जंगल में लाश मिली थी। उसके शरीर पर गोलियों के दो निशान थे। जिससे स्पष्ट हुआ कि उसकी हत्या की गई। मृतक के बेटे पवन परिहार ने बताया कि महिला शिनियाबाई ने डेढ़ बीघा पट्टे की जमीन की वसीयत उसके पिता के नाम कर दी थी। मौत के बाद जमीन पिता को देने की बात कही थी, लेकिन दिनारा के व्यापारी जमीन पर कब्जा करने तैयार थे। महिला का बेटा नवल और शंभू नामक व्यापारी घर आए थे और उन्होंने पिता को साथ चलने के लिए कहा था तब से 15 जनवरी की शाम से उसके पिता गायब थे।





Be First to Comment