
रन्नौद। कल और आज से रन्नौद की आप जनता को दिन भर दहकती हुई गर्मी में पूरे दिनभर बिना लाइट के समय गुजारना पडा और लाइट न होने से काफी लोगो का कार्य प्रभाबित हुआ जब किसी भी कर्मचारी से सम्पर्क साधने का प्रयास किया तो फोन नहीं रिसीव किया जव पावर हाउस पर पदस्त ऑपरेटर से बात की गई तो बताया गया की 33 केवी नहीं है कहते हुए ऑपरेटर विश्कर्मा ने कहा हम सभी एमपीईबी के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हडताल पर है। कर्मचारियो द्वारा बताया गया कि 5 बजे बिजली आयेगी लेकिन बिजली नहीं आई।




