Press "Enter" to skip to content

पुलिया के पास मिली महिला की लाश

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम इमलिया में सोमवार को दोपहर के समय एक महिला की लाश मिली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी हैं।
पुलिस को रास्ते से गुजर रहे युवक ने जानकारी दी कि दस नं. पुलिया के पास ग्राम इमलिया में एक महिला की लाश पड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। यह लाश किस महिला की है अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में सूचना कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!