Press "Enter" to skip to content

खेल के मैदान में हमें अनुशासनबद्ध होकर खेलने की प्रेरणा मिलती है: अशोक ठाकुर

राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसपीएस में हुआ मैत्री मैच का आयोजन 
शिवपुरी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर एसपीएस ऐकेडमी कॉलेज ऑफ एज्युकेशन शिवपुरी में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बैडमिंटन की मैत्री प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में मैच खेले गये। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसपीएस संचालक अशोक ठाकुर उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रसिद्ध हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए हर वर्ष उनके जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री ठाकुर ने कहा कि खेल का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। खेल के मैदान में हमें अनुशासनबद्ध होकर खेलने की प्रेरणा मिलती है। एक अच्छे खिलाड़ी का यही कर्तव्य है कि खेल के परिणाम को खिलाड़ी भावना के साथ प्रस्तुत करें। उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कि उनके द्वारा हॉकी जगत में किए गए उल्लेखनीय कार्यो को बताया। 
महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी वसीम अहमद खान के अनुसार प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं, महिला वर्ग में प्रथम स्थान श्रीमती तृप्ति शर्मा, द्वितीय श्रीमती उपासना श्रीवास्तव, तृतीय श्रीमती भारती अग्रवाल रही। पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पंकज भास्कर, द्वितीय पुष्पेन्द्र अष्ठाना, तृतीय सुनील तिवारी रहे। सांत्वना पुरस्कार श्रीमती शिल्पी तोमर एवं सीपी गुपता को दिया गया। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद को उनकी उपलब्धि जो विश्वपटल पर अंकित हैं उन्हें याद किया गया एवं खेलों के विकास पर चर्चा की गई। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!