
शिवपुरी। जिले के छर्च थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम छिनारी में आज चार ग्रामीण नदी को पार कर रहे थे तभी नदी के ऊपर निर्माणाधीन पुल में तेज बहाव के चलते फंस गए। इसकी जानकारी लगते हुए डायल 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यहां बता दें कि पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश से जिलेभर में नदी नाले उफान पर हैं। कई क्षेत्रों में गांवों का सड़कों से संपर्क टूट चुका है।






Be First to Comment